भरी बारिश से पुल क्षतिग्रस्त, मंडला नागपुर मार्ग बंद

सिवनी— मंडला-सिवनी -नागपुर मार्ग पर नैनपुर स्थित थावर नदी के पुल पर बाढ़ का पानी आने से अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मंडला जिले को सिवनी से होकर नागपुर महानगर जोड़ने वाला यह सीधा मार्ग अब अवरुद्ध हो चुका है।    ज्ञात हो कि विगत पांच -  छह दिनों से अनवरत हो रही भारी बारिश के चलते आस पास के छोटे बड़े सभी नदी नालों में बाढ़ के चलते पुल पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा और मार्ग अवरुद्ध हो चले थे। बीते 14 अगस्त की रात्रि तक नैनपुर के इस थांवर नदी के पुल से आवागमन जारी था लेकिन हालात देखकर लग रहा था कि मार्ग जल्द ही बाढ़ के चलते बंद हो जाएगा। मंडला जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते और आसपास के नदी नालों के बढ़ते जल स्तर से यह पुल डूब गया देखते देखते 10 फिट ऊपर से बाढ़ का पानी बहने लगा। जिससे पुल क्षतिग्रस्त हो गया हैं। अब बिना पुल मरम्मत किए आवागमन संभव नहीं है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा घेरा मारकर मंडला से घंसौर या पिंडरई होकर आना पड़ रहा है। लोगों की समस्या को गंभीरता से लिया जाकर जनहित में रेल सेवा तत्काल चालू किया जाना अति आवश्यक हैं।

0/Post a Comment/Comments