नई दिल्ली: विक्रम किर्लोस्कर के निधन के बाद अब उनकी एकलौती बेटी मानसी किर्लोस्कर पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। मानसी विक्रम किर्लोस्कर की इकलौती संतान हैं, जिसके कारण कयास लगाया जा रहा है कि अब वो किर्लोस्कर परिवार की उत्तराधिकारी होंगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। विक्रम और गीतांजलि किर्लोस्कर की इकलौती संतान 32 साल की मानसी पहले से ही उनके कारोबार में अहम जिम्मेदारियां संभाल रही हैं।
32 साल की मानसी किर्लोस्कर पिता की कंपनी किर्लोस्कर सिस्टम लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ हैं। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही वो पिता के कारोबार में हाथ बंटा रही हैं। मानसी की शादी साल 2019 में नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा से हुई। नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेल भाई हैं। पिता के आदर्शों पर चलने वाली मानसी का मानना है कि मैं भले ही चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुई, लेकिन अगर मै सक्षम नहीं हूं तो इसे रातों-रात खो सकती हूं। मानसी अपने दम पर कंपनी को नई ऊंचाईंयों पर ले जाने का काबिलियत रखती हैं।
कंपनी की कार्यकारी निदेशक और सीईओ मानसी किर्लोस्कर ने अपने करियर के शुरुआत में ही बड़ी कामयाबी हासिल कर ली। उन्हें साल 2018 में संयुक्त राष्ट्र की ओर से उभरती हुई बिजनेस लीडर के तौर पर चुना गया गया। मानसी ने अमेरिका के रोड आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। उन्होंने पढ़ाई के बाद टोयोटा किर्लोस्कर मोटर में 3 साल की गहन ट्रेनिंग ली। इस दौरान उन्होंने टेक्निकल,मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस को समझते हुए इस इंडस्ट्री को समझने की कोशिश की। इस ट्रेनिंग के बाद वो उन्होंने अपनी ट्रेनिंग को बिजनेस और मैनेंटमेंट लेवल की ओर बढ़ा दिया। जहां उन्होंने कारोबार के फंक्शन को करीब से सीखाने की कोशिश की। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वो पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाने लगीं। उन्होंने टोयोटा के साथ मिलकर टोयोटा मटीरियल हैंडलिंग प्राइवेट लिमिटेड लॉन्च किया। उन्होंने कई रेजिडेंशल कॉम्प्लेक्स, कमर्शियल प्रोजेक्ट्स , हॉस्पिटल प्रोजेक्ट को अपने नेतृत्व में पूरा किया।
Post a Comment