भोपाल। मध्य प्रदेश में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। राजधानी भोपाल के उपनगर संत हिरदाराम नगर में चार दिनों में दो सगे भाइयों की मौत से सभी दहशत में हैं। यहां लगातार डेंगू बढ़ता जा रहा है। अब तक चार लोगों की मौत डेंगू से ही हुई है।
उपनगर बैरागढ़ (संतहिरदाराम नगर) में लगातार डेंगू बढ़ रहा है। गंदगी और पानी जमा होने से डेंगू और मलेरिया के मच्छर पनप रहे हैं। आलम यह है कि बड़ी सख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। ताजा मामला वन ट्री हिल्स निवासी राजपूत परिवार में चार दिनों में दूसरी गमी हो गई। बीती रात 18 साल के तरुण राजपूत ने भी दम तोड़ दिया। उन्हें भी डेंगू हुआ था। इनसे चार दिन पहले इन्हीं के सगे भाई राजीव राजपूत की भी मौत डेंगू से हो गई थी। 18 साल के तरुण का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। लगातार मौत से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि नगर निगम संत हिरदाराम नगर में साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। क्योंकि वो राजस्व वसूली में व्यस्त है। इसके अलावा भोपाल में डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं। डेंगू से लगातार मौतों के कारण राजधानी में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रदेश के कई इलाकों में डेंगू फैलने की खबर आ रही है, लेकिन निकायों व स्वास्थ्य विभाग की मुहिम कहीं नजर नहीं आ रही है।
Post a Comment