oppo ने ColorOS 13 की अपडेट लिस्ट जारी की , कौनसे फोन है इस लिस्ट में


Oppo ने आखिरकार ColorOS 13 का अपडेट जारी करने का एलान कर दिया है जो कि एंड्रॉयड 13 पर आधारित है। ओप्पो ने उन सभी स्मार्टफोन की लिस्ट भी जारी की है जिन्हें इसी महीने ColorOS 13 का अपडेट मिलने वाला है।
Oppo ने कहा है कि ColorOS 13 का बीटा वर्जन जल्द ही Reno 6 Pro 5G, Reno 5 Pro 5G, A74 5G और F19 Pro+ के लिए उपलब्ध होगा। ColorOS 13 का अपडेट Oppo Reno 8 Pro 5G, Reno 8 5G, F21 Pro 5G, Reno 7 Pro 5G, Reno 7 5G, Reno 6 5G, F21 Pro, K10 5G, K10, A96 और A76 जैसे स्मार्टफोन को भी मिलेगा।
वैसे ColorOS 13 का अपडेट Oppo Reno 8 Pro 5G को मिलना शुरू हो गया है। वहीं 8 नवंबर से इसका अपडेट Reno 8 5G को मिलेगा और K10 5G के लिए 18 नवंबर को अपडेट आएगा।

नए अपडेट के साथ OPPO यूजर्स को कस्टमाइज ColorOS इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। नए ओएस के साथ नई डिजाइन, डायनेमिक कम्युटिंग, कस्टमाइज यूआई, इको फ्रेंडली अलवेज ऑन डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा नए ओएस के साथ हाई सिक्योरिटी मिलेगी। ColorOS 13 मल्टी स्क्रीन कनेक्ट फीचर के साथ भी आ रहा है जिसकी मदद से यूजर्स फोन के किसी एप को कंप्यूटर में भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

0/Post a Comment/Comments