क्या वाकई मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बीच कोई दरार पड़ गई है। या फिर खाई बनी गई है, जो राहुल गांधी को दोनों नेताओ को गले मिलवाना पड़ा।
असल में मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित डोंगरगांव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का प्रदेश में अंतिम पड़ाव रहा। यहां नुक्कड़ सभा में राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को गले मिलाया। यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब मंच संचालन कर रहे कांग्रेस नेता ने संबोधन के लिए कमल नाथ को बुलाया। तभी राहुल गांधी भी कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के बीच पहुंचे और कहा पहले आप गले मिलो।
इस पर दोनों नेता मुस्कुरा दिए। तो राहुल फिर बोले नहीं पहले आप गले मिलो, गले मिलो। फिर दोनों नेता हाथों में हाथ डालकर एक साथ आए। इसके बाद राहुल गांधी भी साथ आए और तीनों ने सभा में मौजूद लोगों का अभिवादन किया। दरअसल कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के बीच खींचतान और मन मुटाव जैसी बातें सामने आती रहती हैं। भाजपा नेता भी कई बार इस बात को हवा दे चुके हैं। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में समापन के मौके पर नुक्कड़ सभा में दोनों नेताओं को गले मिलाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
इंदौर में दिग्विजय ने कहा था मैं हमेशा कमल नाथ के राइट में
इंदौर में एक प्रेस वार्ता के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मैं हमेशा कमल नाथ के राइट में रहा हूं, पिछले 42 साल से। आप लोग गलतफहमी में मत रहना। लेफ्ट साइड में बाकी लोग जाते हैं। इस दौरान कमल नाथ ने कहा कि एक प्रेस कांन्फ्रेंस दिग्विजय सिंह और मैं अलग से करेंगे।
Post a Comment