भोपाल। जैन महातीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर भोपाल सहित देश भर के जैन समाज में नाराजगी है। इसके विरोध में राजधानी का सकल जैन समाज द्वारा बुधवार को मौन रैली निकाली जा रही है। इसके साथ ही शहर में संपूर्ण जैन समाज के करीब दस हजार कारोबारियों अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। समाज के बच्चें स्कूल व कालेज भी नहीं गए हैं।
इमामी गेट चौराहे पर दोपहर 12 बजे हजारों जैन धर्मावलंबी एकत्रित हुए और विशाल धर्मसभा हुई। जिसमें आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री आदित्य सागर महाराज, मुनिश्री अप्रमित सागर महाराज, मुनिश्री सहजसागर महाराज का विशेष उद्बोधन हुआ।
इसके बाद मौन रैली इमामी गेट से सोमवारा, लखेरापुरा, सुभाष चौक, सरार्फा, इब्राहीमपुरा, सुल्तानिया रोड, मोती मस्जिद होते हुए। कमला पार्क के लिए रवाना हुई।
जैन समाज के समर्थन में भोपाल चेंबर आफ कामर्स, सराफा, कपड़ा, किराना सहित सभी व्यवसायियों ने समर्थन किया है। इससे शहर के चौक, जुमेराती, न्यू मार्केट, आजाद मार्केट, लखेरापुरा सहित अन्य बाजारों की दुकानें नहीं खुली हैं। बाजार बंद होने से बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। रोजाना सुबह 10 बजे से बाजारों की दुकानें खुलनी शुरू हो जाती थी। आज दुकानें बंद हैं। इससे लोगों को खरीदारी करने में भी दिक्कत हो रही है।
Post a Comment