राहुल की यात्रा में उमड़ा शहर, हजारों लोग साथ चले..


उनके बाद रमा व सचिन पायलट के लिए भी दौसा के लोग काफी भावुक रहे हैं। हालांकि, सचिन पायलट अब यहां से चुनाव नहीं लड़ते हैं, लेकिन वे यहां आते रहते हैं। वर्तमान में दौसा शहर विधानसभा से पायलट ग्रुप के समर्थक मंत्री मुरारीलाल मीणा विधायक हैं। दौसा शहर में भारी भीड़ के कारण यात्रा की स्पीड स्लो रही।

 कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, मुख्यमंत्री कौन बनेगा,बाद में देखा जाएगा : जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस संगठन चुनाव लड़ेगा। संगठन जीतेगा, कांग्रेस पार्टी जीतेगी। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बाद में देखा जाएगा। कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए सभी नेता, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लगे हुए हैं। मैंने पहले भी कहा है कि संगठन सर्वोपरी है। व्यक्ति आते हैं,व्यक्ति जाते हैं। व्यक्ति पद ग्रहण करते हैं, व्यक्ति पद से हटते हैं लेकिन संगठन बरकरार रहता है।

0/Post a Comment/Comments