असल में वर्ष 2005 बैच की राजस्थान कैडर की आईएएस अफसर पूनम 6 साल पहले बिहार में डेपुटेशन पर गई थीं। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने पूनम को वापस राजस्थान लौटने के लिए के लिए कई बार पत्र लिख चुका है। फिर भी पूनम में कोई जवाब अब तक विभाग को नहीं दिया।
पूनम को 2016 में 3 साल के लिए डेपुटेशन के रूप में उनके गृह प्रदेश बिहार में पोस्टिंग मिली थी। इस हिसाब से वह अक्टूबर 2016 से सितंबर 2019 तक बिहार में रह सकती थीं। उसके बाद उन्होंने कोरोना महामारी की विशेष परिस्थितियों का हवाला देकर 1 वर्ष के लिए अपना डेपुटेशन और बढ़वा लिया। केंद्र, राजस्थान व बिहार की सरकारों ने भी विशेष परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें इसकी इजाजत दे दी। इसके बाद भी उनका कार्यकाल (डेपुटेशन) 31 अक्टूबर 2020 को खत्म हो गया था।
इसके बाद पूनम ने फिर से कोरोना का ही हवाला देकर केन्द्र सरकार से ही 1 वर्ष का डेपुटेशन और मांगा, लेकिन नहीं मिला। तब उन्होंने कैट (प्राधिकरण) की शरण ली और उन्हें कैट के आदेशों पर एक वर्ष की डेपुटेशन पोस्टिंग और मिल गई। हालांकि इस पोस्टिंग का कार्यकाल भी 31 अक्टूबर 2021 को खत्म हो गया था। अब इस मियाद को खत्म हुए भी करीब 15 महीने बीत गए हैं। पूनम अब तक बिहार में ही हैं। हाल ही दो महीने में उन्हें फिर से कार्मिक विभाग ने सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब विभाग को नहीं दिया।
Post a Comment