स्वराज भवन में लगी कृति बिसरिया के चित्रों की प्रदर्शनी

भोपाल। भोपाल की बेटी कृति बिसारिया के चित्रों की प्रदर्शनी का आज राजधानी के स्वराज भवन में आयोजित की गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ जाने माने फोटोग्राफर पद्मश्री भालू मोंदे  ने किया। कृति वर्तमान में अमेरिका में हैं और उन्हें अपने देश के प्रति खासा लगाव है। उनकी माता आरती बिसारिया एवम् पिता राजेश बिसारिया भोपाल में ही रहते हैं। कृति मूल रूप से फैशन फोटोग्राफर  और अंडरवाटर फैशन फोटोग्राफी में उनकी विशेषज्ञता है। प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने कृति के चित्रों की खूब सराहना की। 

0/Post a Comment/Comments