मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने अकाउंट से ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस ने लिखा- आगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल का पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। आवेदक अजय नायक ने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष ने इनकी पत्नी की आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई से बचाने के लिए यह राशि ली है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कानड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां लेते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि आगर के अरनीखेड़ा के रहने वाले अजय नायक पिता बने सिंह बंजारा की पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस केस से बचाने के लिए उसने भाजपा नेता राजेश गोयल से बात की थी। राजेश ने अजय से ससुराल पक्ष को देने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की। उसने राजेश को पहले 1 लाख 50 हजार रुपए दिए। इसके बाद बचे हुए रुपए भी दे दिए। इसके अलावा राजेश ने 75 हजार रुपए और मांगे। इस पर अजय और राजेश में विवाद हो गया।
Post a Comment