हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आठ दिसंबर को आने हैं। उससे पहले एग्जिट पोल के परिणाम आएंगे। कई एग्जिट पोल के नतीजे तैयार हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के तहत दो चरणों में होने वाले मतदान के मद्देनजर इन्हें नहीं दिखाया जा रहा है। लेकिन, इनके नतीजों की भनक कई नेताओं को लग गई है।
एबीपी न्यूज के अनुसार - बताया जाता है कि एग्जिट पोल नतीजों में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कई अहम सीटों पर सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई है। इससे भाजपा के कई नेता नर्वस हैं और आपस में ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगे हैं। ऐसा इंडियन एक्सप्रेस अखबार के दैनिक स्तंभ डेल्ही कॉन्फिडेंशियल में छपा है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में एंटी इंकंबेंसी से निपटने के लिए भाजपा ने नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ सभाएं कराईं। योगी आदित्य नाथ ने भी एक दर्जन से ज्यादा सभाएं कीं। केंद्र के बाकी बड़े नेताओं ने भी पूरी ताकत लगाई। इसके बावजूद एग्जिट पोल के कुछ नतीजे उत्साहजनक नहीं बताए जा रहे हैं।
Post a Comment